खेत गई महिला के युवक ने मुंह से काट डाले सभी अंग, लहूलुहान हालत में भर्ती
A young man cut off all the body parts of a woman who had gone to the field with his mouth, she was admitted in a bloody condition

न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन
कटनी/ सुबह सुबह महिला खेत पर उड़द की फसल काटने गई थी तभी अज्ञात युवक ने महिला पर हमला कर के उसके शरीर के अंगों को काट दिया जिसमें शरीर के अन्य अंगों के अलावा नाक- कान भी काट डाले जो बदहवासी के हाल पर उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर महिला का ईलाज चल रहा है। जबकि महिला कुछ भी बताने की हालत में नही थी। वहीं पुलिस और ग्रामीणों ने भी आरोपित व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। कटनी जिले में हुई यह वारदात चौंकाने वाली है जिससे आसपास के सभी किसान और खासकर ग्रामीण महिलाओं में भय का माहौल निर्मित हो गया है। इस वारदात में अज्ञात युवक ने महिला के शारीरिक अंग सहित नाक -कान और सीने पर दांत से काट कर कई जख्म किये । कटनी जिले कुठला थाना अंतर्गत ग्राम करैहया में एक अज्ञात युवक ने सोमवार की सुबह खेत में उड़द की फसल काटने गई महिला के नाक- कान एवं सीना में काट लिया। इससे महिला की हालत खराब हो गई है।
हमले की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजन उसे बेहोश की गंभीर हालत में जिला अस्पताल कटनी लेकर पहुंचें जहाँ पर उसका उपचार जारी कर उसे स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती करा दिया गया है। अभी महिला के बदहवास होने के कारण नाक-कान काटने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में महिला के ससुर भैयालाल दाहिया ने जानकारी में बताया कि बहु गुड्डी बाई पति रामदास दाहिया 45 वर्ष रोज की तरह खेत में उरदा काटने के लिए गईं थी आज भी खेत गईं थी तभी लाइन के किनारे पर खेत पर एक अर्धनग्न अवस्था एक युवक ने महिला के पीछे से बार करतें हुए उसकी नाक, कान, गला और शरीर के अन्य अंगो को दांतो से काट लिया, जिसके बाद महिला ने शोर मचाया तों युवक वहा से भाग निकला, महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोंग मौक़े पर पहुँचे, घटना के बाद महिला बदहवास होकर बेहोश हो चुकी थी, जिसके बाद परिजन उसे शासकीय जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ पर उसका उपचार जारी हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।
➡️विक्षिप्त का हमला तो नही ? महिला पर हुए जानलेवा हमले में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी राह चलते विक्षिप्त के द्वारा हमला इतनी बेरहमी से किया गया है। फिलहाल पुलिस और ग्रामीण सभी उक्त वारदात के आरोपी की तलाश में हैं।




