टॉप न्यूज़

मप्र,उप्र,एवं बिहार में मुस्लिम कट्टरपंथियों का मुहर्रम पर बवाल, कई जगह तनाव

Muslim fundamentalists create ruckus on Muharram in MP, UP and Bihar, tension at many places

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

मप्र, बिहार, यूपी में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान रविवार को हिंसा और सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आई हैं। मुस्लिम कट्टपंथियों ने मंदिर पर पथराव, डीजे विवाद और झंडा फहराने को लेकर हिंसा की, इस दौरान कई लोग घायल हुए। खास तौर पर बिहार के कटिहार और मध्य प्रदेश के उज्जैन में हालात गम्भीर रहे, पुलिस को सख्त लाठीचार्ज करना पड़ा। बिहार यूपी में कई जगह जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवियों ने मंदिरों को निशाना बनाया, पुलिस पर हमले किए और इलाकों को तनाव की चपेट में ला दिया।

◆ बिहार के कटिहार मे महावीर मंदिर पर पथराव

बिहार के कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान इस्लामी कट्टरपंथियों ने महावीर मंदिर पर पथराव कर दिया, जिससे मंदिर के शीशे टूट गए। घटना के बाद पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया और पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी। डीएम मनीष कुमार और एसपी वैभव शर्मा ने मौके पर पहुँचकर हालात संभाले। पथरबाजी में कई पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा लोग घायल हुए।

◆ उज्जैन में इस्लामी भीड़ का बवाल, पुलिस बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उज्जैन में मुहर्रम जुलूस के दौरान खजूर वाली मस्जिद के पास इस्लामिक भीड़ ने जमकर बबाल काटा जिससे भारी हंगामा मच गया। जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ डाले और तय रास्ते से हटकर प्रतिबंधित मार्ग पर घोड़ा ले जाने की जिद पकड़ ली। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की, तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना ने पूरे शहर में तनाव फैल गया। पुलिस ने जुलूस के आयोजक इरफान खान उर्फ लल्ला और उसके 15 साथियों पर केस दर्ज किया है। वहीं स्थानीय हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया।

◆ कुशीनगर में झंडा फहराने को लेकर बवाल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र स्थित गुलहरिया मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने एक प्राचीन शिव मंदिर के सामने इस्लामिक झंडा फहराया और भड़काऊ नारे लगाए। इससे हिंदू समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने हालत पर काबू पाया।

इसी जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में भी ताजिया जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर विवाद होने से भगदड़ मच गई।

◆ भागलपुर और वैशाली में भी हिंसा, फायरिंग

भागलपुर में दो पक्षों में टकराव हो गया, जिसमें 8 लोग घायल हुए है। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक फायरिंग करते देखा जा सकता है। वहीं वैशाली जिले में भी झड़प की खबर है जहां कुछ लोग घायल हो गए।

◆ गोपालगंज में हिंसक झड़प

बिहार के गोपालगंज जिले के माँझा थाना क्षेत्र में स्थित छवही तकी और सिकमी गाँव के बीच हिंसक झड़प और पत्थरबाज़ी हुई। जिससे 6 से अधिक लोग घायल हो गए। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली। गाँव में पुलिस कैंप तैनात किया गया है।

◆ बरेली में तनाव बाजार बंद

उत्तर प्रदेश के बरेली में साहूकारा बाजार में एक छोटी सी बात पर दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। हिंदू व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की माँग की। इलाके भारी पुलिस ने इलाके में फोर्स तैनात कर दी गयी है।

इन घटनाओं के बाद प्रशासन अलर्ट है। उज्जैन में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है, वहीं बिहार और यूपी में पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस निकालने पर रोक है,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कई जिलों में ड्रोन सीसीटीवी से निगरानी हो रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close