टॉप न्यूज़

सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुल का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन

◆ न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर / बेलगाम वाहनों की तेज रफ्तार आम नागरिकों को हादसे का शिकार बनाती हैं। परन्तु एक हादसे ने होनहार सब इंस्पेक्टर छीन लिया। ऐसी ही एक घटना में नरसिंहपुर के एसआई की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे परिजनों और पुलिस विभाग में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर का आकस्मिक निधन हो गया। नीलेश पुलिस विभाग के होनहार, ईमानदार और कर्मठ निरीक्षकों में गिने जाते थे। बीते दिन वह जरूरी किसी कार्य से उदयपुर- बरेली रोड की ओर जा रहे थे, जहां पर बेलाग़ाम एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसआई नीलेश की मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
इस दुखद समाचार से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनको अंतिम विदाई दी गई।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close