Uncategorized

लोकायुक्त ने किया महिला एजीपी को ट्रैप

Lokayukta traps female AGP

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महिला अतिरिक्त लोक अभियोजक (एजीपी) कुक्कू दत्त को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया।

सिविल लाइंस निवासी बिहारीलाल रजक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में दर्ज एक प्रकरण में वह दोषमुक्त हो चुके हैं। शासन द्वारा इस केस में अपील हेतु कुक्कू दत्त को नियुक्त किया गया था, जिन्होंने अपील तैयार करने के लिए उनसे 15 हजार की रिश्वत मांग की गई थी।

इस बात की पुष्टि होते ही उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया गया। इस दल ने निर्धारित समय मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित आरोपी के आवास पर ट्रैप जाल बिछाया और जैसे ही आरोपित ने रिश्वत ली उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित-2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप दल में निरीक्षक शशि मर्सकोले, रेखा प्रजापति, नरेश बेहरा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

 

News Investigation “The Real Truth Finder”

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन  “वास्तविक सत्यान्वेषी

@Vilok

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close