कावड़ यात्रा के दौरान तत्व ने पत्रकार की कार के कांच तोड़े
During the Kavad Yatra, the elements broke the glass of the journalist's car

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत मॉडल रोड पर कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार के कांच शरारती तत्व ने तोड़ दिए,उक्त घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वारदात को अंजाम देकर शरारती तत्व वहां से फरार हो गया। घटना की शिकायत बस स्टैंड चौकी में दर्ज कराई गई है।
बताया जाता है कि आज सुबह शहर में निकल रही विशाल कावड़ यात्रा के दौरान शरारती तत्व ने राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद (नेशनल वर्किंग जनरलिस्ट काउंसिल) की जिलाध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला की कार पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में कार के कांच फूट गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब सड़क से कांवडिया निकल रहे थे। सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है की शरारती तत्व कावड़ियों के बीच से आया और उसने घटना को अंजाम दिया, इस मामले में बस स्टैंड चौकी पर शिकायत दे दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपी बिहार में हो रही घटनाओं को लेकर शहर की ऐतिहासिक कावड़ यात्रा को बदनाम करने के उद्देश्य से शायद इस तरह की हरकत की गई है। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने इस घटना की निंदा की है एवं पुलिस से शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। किस घटना की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री को X हैंडिल के माध्यम से भेज दी गई है।

