ह्रदयविदारक: पार्वती नदी की तबाही में खेत पर रखे पाइप लेने गए पिता पुत्र बहे, दो दिन बाद एक दूसरे का हाथ थामे मिले शव श्योपुर जिले के एक गांव में

न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन
श्योपुर/ जिले के एक गांव में बहुत ही ह्रदयविदारक और आत्मा को झकझोर देने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुबह से ही वायरल हो रही हैं और ताऊ और भतीजे की इस तस्वीर को देखने भर से ही हर किसी का दिल सहम गया जिसमें भतीजा अपने ताऊ के गले को पकड़कर लिपटा है वही पिता भी अपने बच्चे को पकड़ा हुआ है और पार्वती नदी की बाढ़ कम होने के बाद यही अवस्था मे दोनो के शव खेत के दलदल में मिले हैं जिसने समूचे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
श्योपुर जिला के देहात थाना के आमलदा गांव में मंगलवार को खेत मे रखे पाइप लेने राजू यादव अपने भतीजे शिवम के साथ खेत गए थे। पार्वती नदी के जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाके डूब में हैं और पाइप लेने गए ताऊ और भतीजा भी खेतों में फैला बाढ़ के पानी मे बह गए । जो संभवतः ताऊ राजू ने भतीजे शिवम को बचाने के लिए अंत समय तक प्रयास किया लेकिन दोनों विनाशकारी बाढ़ में डूब गए जिनकी तलाश के हर संभव प्रयास तो किये गए लेकिन नही मिले, वहीं जब आज गुरुवार को बाढ़ का पानी कम हुआ तो दोनों ताऊ और भतीजे एकदूसरे के गले और हाथ थामे हुए खेत के दलदल में मृत अवस्था मे मिले। जिसको देख कर हर किसी की आत्मा कांप गई। जबकि जीवन दायिनी नदी पावर्ती का जल स्तर अधिक वर्षा की वजह से बढ़ा हुआ था और नदी के आसपास के गांव में बाढ़ से भारी नुकसान हो रहा है।
➡️ घर पर माँ का बुरा हाल
इस ह्रदयविदारक घटना की जानकारी तेजी से क्षेत्र के साथ ही सोशल मीडिया में पूरे देश भर में पहुंच गई और सभी इस घटना को दिल को झकझोर कर देने वाली घटना बोल रहे हैं। जबकि घर पर मां अपने बेटे और पति का सिर्फ इंतजार ही करती रह गई, जिसका इंतजार कभी खत्म न होने वाला हो गया, और इस घटना को देखने सुनने वाले भी सांत्वना देते नजर आए।




