युवक दोस्त की पत्नी को भगा ले गया तो दादा की हत्या, हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
News Investigation "The Real Truth Finder"

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
कटनी/बाकल- दो युवक घनिष्ठ मित्र थे लेकिन उनके बीच उनमे से एक कि पत्नी की एंट्री हो गई, और इस पूरे प्यार के पचड़े की सजा बेकसूर दादा को जान देकर चुकानी पड़ी, फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बाकल पुलिस ने ग्राम चनपुरा में हुए कोटवार सीताराम वंशकार की हत्या पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक 30 अगस्त को ग्राम चनपुरा स्थित आंगनवाड़ी आरोग्य केंद्र के कमरे में कोटवार सीताराम (60) का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था।
💢 प्रथम दृष्टया आत्महत्या, पीएम में खुलासा
गांव के लोंगो ने प्रारंभ में ऐसा प्रतीत किया कि उन्होंने बीमारी से तंग आकर जहर खाया होगा, लेकिन पुलिस जांच में मृतक के शरीर पर घसीटने के निशान, नीलापन तथा आंतरिक चोटें मिलने से हत्या की आशंका गहराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी व पसलियां टूटी होना पाया गया, जिसके आधार पर थाना बाकल पुलिस ने 31 अगस्त को हत्या का मामला पंजीबद्ध किया। और पीएम रिपोर्ट में सब खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने जांच शुरू की और बिना समय गंवाए पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचकर जुर्म कबूल करवाया जिसमे पिता पुत्र ने अलग अलग पूछने पर मारपीट करने की बात स्वीकार की।
🚨 पुलिस ने हर बिंदु को जांच में लिया
पुलिस की सूक्ष्मता से जांच में खुलासा हुआ कि मृतक का नाती जीवन वंशकार, आरोपी मनीष पटेल का मित्र था, जो आरोपी की पत्नी को लेकर फरार हो गया था। इसी बात को लेकर मृतक और आरोपियों में विवाद हुआ। 29 अगस्त की रात मनीष पटेल (20) व उसके पिता अमर सिंह पटेल (47) ने मृतक के साथ मारपीट की। दरवाजे को लात मारकर खोलने से मृतक को आंख में चोट आई और वह गिर पड़ा। आरोपियों ने उसे घसीटा और बाहर निकालकर लाठी-डंडों तथा मुक्कों से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद मनीष घर में छिपा रहा जबकि अमर सिंह अपने ससुराल जिला पन्ना भाग गया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतीक्षा सिंह चंदेल, फिंगर प्रिंट अधिकारी अभिषेक प्यासी, साइबर सेल सहित टीम का सराहनीय योगदान रहा।