Uncategorizedटॉप न्यूज़

जबलपुरः कांचघर दशहरा चल समारोह में चली गोलियां, भाजपा-कांग्रेस समर्थकों पर FIR

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

कांचघर-घमापुर दशहरा चल समारोह के दौरान शुक्रवार देर रात भाजपा कांग्रेस समर्थकों के बीच टकराव में हुए हवाई फायर से भगदड़ मच गई। गोली की आवाज सुनते ही लोग दहशत में आ गए। मौके पर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों और से खुलकर मारपीट होने लगी थी।

संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने चल समारोह के पूर्व ही कड़ी सुरक्षा कर रखी थी, जिसके चलते सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामला बढ़ने के पूर्व ही स्थिति कंट्रोल हो गयी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी सूर्यकांत शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस बल की मदद से हालात संभाले। देर रात तक पुलिस मामले को लेकर शान्ति की अपील करती नजर आई।

प्रत्यक्षदशियो के अनुसार कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आमने-सामने मंच लगाथा था। दशहरा चल समारोह शुरू होने के बाद कांग्रेस के पूर्व क्षेत्र विधायक लखन घंघोरिया समर्थकों के साथ चुंगी चौकी की ओर जा रहे थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के मंच पर पूर्व मंत्री अंचल सोनकर व उनके समर्थक मौजूद थे। तभी वहां एक दुर्गा प्रतिमा पहुंची। प्रतिमा की पूजन की बात पर विधायक समर्थक और पूर्व मंत्री समर्थकों में तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा की एक समर्थक ने हवाई फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही दशहरा चल समारोह देखने आई भीड़ दहशत मे भगदड़ और अपराध अफरा तफरी माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही घमापुर थाने समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। तब तक भाजपा और कांग्रेस समर्थक आपस में भिड चुके थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआई दिनेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के समर्थकों ने हवाई फायर किए, जिससे भय का माहौल बन गया। वहीं, एएसआई संतोष यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विधायक लखन घनघोरिया के साथ जाते समय उनके समर्थकों ने भी हवाई फायर किए थे। पुलिस अब फायरिंग करने वालों की पहचान कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक मारपीट में दो युवकों के घायल होने की खबर है, लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व क्षेत्र में हमेशा भाजपा कांग्रेस समर्थकों के बीच टकराव हमेशा से होता आया है। पिछले चुनाव हो या धार्मिक आयोजन दोनों पूर्व केबिनेट मंत्री अंचल सोनकर एवं लखन घनघोरिया के समर्थक हमेशा टकराते हैं।

Vilok Pathak

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close