अपराधटॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

थाना घेरने पहुँची महिलाएँ: शराब बंदी को लेकर बरगी की नाराज़गी

Women surround the police station: Bargi's anger over the liquor ban

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा -जबलपुर/ ग्राम बरगी की महिलाओं ने गुरुवार की शाम को एकजुट होकर सिहोरा थाना का घेराव कर दिया। हाथों में शराब के गुम्मे और नारों के साथ महिलाएँ व ग्रामीण थाना परिसर सिहोरा पहुँचीं और शराब बंदी की माँग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।महिलाओं का कहना था कि गाँव में खुलेआम शराब की बिक्री और सेवन से घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन बना हुआ है। गुस्साई महिलाओं ने प्रतीकात्मक रूप से शराब के गुम्मे फोड़ते हुए कहा “हमारे गाँव से शराब हटाओ, वरना हम खुद कार्रवाई करेंगे।”
👉🏻कई जगह शराब विक्रय

ग्राम की सरपंच आशा साहू ने बताया कि बरगी के ग्राम में चारों तरफ़ शराब की बिक्री जोरों पर है जिससे असामाजिक तत्व कभी भी हंगामा करते देखे जा सकते हैं साथ ही युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में है और लड़ाई झगड़े आम बात हो गई है। इसके पहले एक बार ग्राम में पूर्णतः शराब बंदी कर दी गई थी लेकिन ख़िरकाडोंगरी के विस्थापित लोग कालोनी के पास पहाड़ी में आकर बस गए जिसकी वजह से शराब फिर से विक्रय होने लगी है जिसे बन्द कराने महिलाओ ने थाना का घेराव किया।

👉🏻शराब बनाने वाली महिलाओं का हंगामा

वहीं, शराब बनाने और बेचने वाली महिलाओं ने कहा कि यही उनके जीविकोपार्जन का साधन है। और उन्होंने यह भी बताया कि उन लोगों के पास इसके अतिरिक्त अन्य कोई रोजगार नही है। जबकि इन लोगो के इस अबैध व्यवसाय में इनके बच्चे भी साथ मे लगे रहते है और कभी कभार ही स्कूल पहुंचते हैं जिनका शिक्षा का स्तर भी नही है जो स्कूलों में दर्ज तो हैं लेकिन कभी शाला नही जाते हैं इन बच्चों के हाथ से पुस्तकें दूर हैं। जिसकी वजह से ये लोग पीढ़ी दर पीढ़ी शराब बनाने को ही रोजगार मानते हैं।

👉🏻अधिकारियों ने समझाया

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और महिलाओं को शांत किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि गाँव में अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरगी के ग्रामवासियों का कहना है कि वे अब “शराब मुक्त बरगी” अभियान चलाएँगी और यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे तहसील मुख्यालय तक आंदोलन ले जाएँगी।

👉🏻नशा बढाने यूरिया मिला देते हैं

वहीं ग्रामीणों ने चौंकाने वाला मामला बताया है, जहाँ कुछ लोगों द्वारा यूरिया मिलाकर जहरीली शराब बेचने की खबर सामने आई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह शराब खुलेआम बेची जा रही है, जिससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सस्ती नशे की लालच में कुछ शराब विक्रेता खतरनाक रसायन और यूरिया मिलाकर शराब तैयार कर रहे हैं। इस जहरीली शराब से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close