मटवारा मूत्र त्याग कांड” पर सवर्ण समाज और सरपंच संगठन का फूटा गुस्सा, जारी की चेतावनी
The upper castes and the Sarpanch Association expressed their anger over the "Matwara urination incident" - they threatened to surround the police station and block the roads if justice was not provided.

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
स्लीमनाबाद कटनी,मटवारा मूत्र त्याग कांड में दर्ज प्रकरण को लेकर सवर्ण समाज एवं सरपंच संगठन बहोरीबंद ने स्लीमनाबाद थाने में पहुंचकर पुलिस प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस ने बिना साक्ष्य और बिना निष्पक्ष जांच के ही ग्राम पंचायत मटवारा के सरपंच सहित चार निर्दोष लोगों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है, जो सरासर अन्याय है।
संगठनों का कहना है कि यह मामला पूरी तरह निराधार और पुरानी रंजिश का परिणाम है। विगत 13 अक्टूबर को ग्राम पंचायत द्वारा राजकुमार चौधरी पर एक मामला दर्ज कराया गया था, उसी का बदला लेने के उद्देश्य से 16 अक्टूबर को गलत आरोप लगाकर मूत्र त्याग जैसे घृणित अपराध का प्रकरण सरपंच एवं अन्य लोगों पर दर्ज कराया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पुलिस अब तक इस मामले में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई है, फिर भी लगातार ग्रामवासियों और सरपंच पर दबाव बनाते हुए थाने में घंटों तक बैठाए रखा जाता है, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है।
सवर्ण समाज और सरपंच संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने जल्द ही जांच कर फर्जी धाराएं नहीं हटाईं तो आगामी 30 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे से स्लीमनाबाद थाने का घेराव और चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा।
संगठन ने कहा कि “पहले जांच फिर गिरफ्तारी” की मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र होगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।




