अपराधमध्यप्रदेशसिटी न्यूज़

पागल कुत्तों और उनके काटने से दहशत में जी रहे बरेला क्षेत्र के ग्रामीण

✒️ विलोक पाठक/न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

बरेला शारदा मंदिर के आस-पास क्षेत्र में अचानक कई कुत्तों के पागल होने और उनके द्वारा एक गाय को काटे जाने के बाद गाय भी अब हिंसक हो चुकी है। पागल कुत्ते और गाय दोनों ही लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, जिससे ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने बताया पिछले कुछ दिनों से यहाँ दो से तीन कुत्तों का व्यवहार असामान्य हो गया था, वे अचानक हिंसक हो उठे थे और राह चलते लोगों और अन्य जानवरों पर हमला कर रहे थे। इसी दौरान इन पागल कुत्तों ने पास ही चर रही एक गाय को बुरी तरह काट खाया, जिसके बाद वह गाय भी रेबीज के लक्षणों के साथ हिंसक और पागल हो गई है।

अब यह पागल गाय भी सड़कों पर घूम रही है और कुत्तों के साथ मिलकर लोगों को निशाना बना रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह स्थिति इतनी खतरनाक हो गई है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग क्षेत्र के बाजार और मंदिर जाने वाले रास्तों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, क्योंकि लोगों को हर पल इन हिंसक जानवरों के हमले का डर सता रहा है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close