टॉप न्यूज़

नगर निगम जबलपुर दूसरी बार आया अव्वल

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की मेहनत, सतत् प्रयास एवं माॅनिटरिंग रंग लाई है। सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 98.79 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में जबलपुर नगर निगम दूसरी बार अव्वल आया है। निगमायुक्त के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा कुल 2 हजार 6 सौ 91 शिकायतों में से लगभग 59.79 प्रतिशत शिकायतों का शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर उनकी संतुष्टि के उपरांत निराकरण कराया गया है। नगर निगम को इसके लिए मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में दूसरी बार प्रथम रैंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड प्राप्त किया है। इस प्रकार नगर निगम जबलपुर के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक एवं साकारात्मक निराकरण किया गया। निगमायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी और आगे भी इसी तरह से काम करने की प्रेरणा भी दी।
सी.एम. हेल्प लाइन की प्रभारी तथा सहायक आयुक्त श्रीमती शिवांगी महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह नगर निगम के कार्यो की ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह नवम्बर 2025 की ग्रेडिंग जारी हुई है, जिसमें जबलपुर को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह निगम के लिए बड़ी उपलब्धि है।
श्रीमती महाजन ने बताया कि सभी शिकायतों के निराकरण के लिए निगमायुक्त के द्वारा सही दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गए, जिसके परिणाम स्वरूप नगर निगम जबलपुर द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अब आगे भी इसी प्रकार रैंकिंग बनाए रखने की दिशा में टीम भावना से मेहनत करेगें।

@vilok pathak

News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close