टॉप न्यूज़

स्मार्ट सिटी का स्मार्ट कारनामा- बिना पार्किंग बनाये स्टेडियम दे दिया किराए पर..सड़क पर हो रही गाड़ियां पार्क,

कमाई की लालच में फुटपाथ गिरवी रखा

✒️ विलोक पाठक/न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर – शहर में यातायात को सुधारने और सड़कों को चलने लायक बनाने शहर में वृहत अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खुद को स्मार्ट समझने की भूल कर रहा स्मार्ट सिटी ऑफिस अपने कारनामों के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है। जी हां शहर में जहां एक और अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा रही है ताकि यातायात में रुकावट पैदा ना हो वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी ने खुद चंद रुपयों की खातिर हजारों लोगों को मुसीबत में डाल दिया है।

दरअसल पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आने वाले लोगों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग एमएलबी स्कूल तरफ वाले गेट के सामने स्थित रोड पर दोनों तरफ कराई जा रही है, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा है और आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण जहां एक ओर बार-बार जाम के हालात बन रहे हैं वही हादसों का खतरा भी बना हुआ है।

हैरानी की बात तो यह है कि पूरे शहर में सायरन बजाकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देने वाला नगर निगम या यातायात पुलिस का अमला यहां नज़र ही नहीं आ रहा है। कारण है कि स्टेडियम आने वाले रसूखदारों के आगे उनका नतमस्तक हो जाना।

स्मार्ट सिटी के रविराव के अनुसार अभी पार्किंग की जगह बनी नहीं है उसके तैयार होने में समय लगेगा। उनसे जब पूछा गया कि बिना पार्किंग वेंडर को कैसे स्टेडियम किराए पर दे दिया तो उनके पास इस बाबत कोई जबाब नहीं था।

दरअसल हकीकत में पार्किंग की व्यवस्था किए बगैर जल्दबाजी में स्टेडियम को किराए पर दे दिया गया। रुपयों के लालच में किये गए इस कार्य के बाद इस तरह के हालात बने। जबकि नियम के तहत स्मार्ट सिटी को बिना पार्किंग की व्यवस्था किए स्टेडियम किराए पर नियमों के तहत नहीं देना चाहिए। कमाई के चक्कर में स्मार्ट सिटी ने ऐसा करके कई लोगों को मुसीबत में डाल दिया है।

@Vilok Pathak

News Investigation “The Real Truth Finder”

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close