टॉप न्यूज़

जबलपुर में उठे इसराईल अमेरिका विरोधी स्वर, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा… शिया-सुन्नी भाई-भाई जैसे नारों के साथ प्रदर्शन

Anti-Israel and anti-American voices were raised in Jabalpur, with slogans like "Khamenei will emerge from every home..." Demonstrations were held with slogans like "Shia and Sunni are brothers."

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

मप्र के जबलपुर में सोमवार की रात बेलबाग थाना अंतर्गत फूटाताल चौराहे से मुमताज बिल्डिंग तक ईरान के मौलाना ख़ामेनेई के पोस्टर लगाए गए। इसके साथ ही एक प्रदर्शन जुलूस निकाला गया, जिसमें नारे लगाए गए कि “तुम कितने खामनेई मारोगे हर घर से खामेनेई निकलेगा..शिया सुन्नी भाई-भाई, अल्लाह हू अकबर जैसे नारों के साथ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे मोमबत्ती लेकर चल रहे थे।

लोगों के अंदर इसराइल और अमेरिका के प्रति गुस्सा भरा हुआ था। उन्होंने अमेरिका और इजरायल का जमकर विरोध किया। शिया समुदाय के महिला और पुरुषों ने इसराइल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हत्यारा करार दिया।

प्रदर्शनकारी सकीना फातिमा नकबी ने कहा हम लोग फिलिस्तीन, ईरान के ग़मज़दा हैं। हम लोग ख़ामेनेई का बदला चाहते हैं। लोग सोचते हैं कि ख़ामेनेई चला जायेगा तो इस्लाम झुक जाएगा। लेकिन इस्लाम न 1447 साल पहले झुका था न अब झुकेगा। इसके पहले मुसलमान में कभी एकता नहीं देखी गई लेकिन ख़ामेनेई ने कहा था कि शिया सुन्नी भाई-भाई है। हम दुनिया को दिखा देंगे कि मुसलमान आपस मे नहीं लड़ता। ख़ामेनेई के हत्यारों को कड़ी सजा मिले और डोनाल्ड ट्रम्प को मौत के घाट उतारा जाए।

वहीं सैयद उरोज अली ने बताया कि खामेनेई की शहादत इसलिए हुई है कि वे जुल्म के खिलाफ बोलते थे। फिलिस्तीन में मारे गए मुसलमान के लिए वह बोले थे। खामेनेई किसी एक मुसलमान के नहीं बल्कि सारे मुसलमान के लीडर थे,हम लोग भी उनके मिशन को आगे बढ़ाएंगे। किसी के ऊपर भी जुल्म हो यह बर्दाश्त नहीं करेंगे, वह चाहे सिया हो, सुन्नी हो, हिंदी हो, देवबंदी, बरेलवी या सिख ही क्यों न हो। हम जबलपुर के प्रशासन के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें जुलूस निकालने की इजाजत दी।

उनने कहा कि मैं अपनी तमाम कौम की तरफ से देश के प्रधानमंत्री से गुजारिश करूंगा कि वह अमेरिका इजरायल पर दबाव बनाएं। प्रधानमंत्री बोंलें चुप न रहें। क्योंकि हर वक्त बोलने वाला आदमी यदि चुप हो जाता है तो तकलीफ हो जाती है। हिंदुस्तान का 36 करोड़ मुसलमान प्रधानमंत्री के चेहरे की तरफ देख रहा है कि वह बोले ताकि देश का मुसलमान समझे कि वह उनकी तरफ है, मुसलमानों की आवाज से अपनी आवाज मिला रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं के सताए जाने के सवाल पर कहा कि हमने उनके लिए भी आवाज उठाई थी। हम फिलिस्तीन, ईरान में जो बच्चे सताए जा रहे हैं, औरतें वेवा की जा रही हैं हम उसके खिलाफ हैं। आयतुल्लाह खामेनेई ईरान के सुपर लीडर बाद में है पहले हम सब मुसलमान के लीडर हैं। उनके साथ हुए जुल्म पर हम लोग आवाज उठा रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठन में प्रतिक्रिया देखी गई। जिसके बाद पुलिस ने फूटाताल, लकडग़ंज क्षेत्र में लगे खामेनेई के बैनर पोस्टर अलग करवा दिए। बहरहाल जो भी हो परन्तु शहर में अंदर ही अंदर विरोध उभर रहा है। जिसका नतीजा यह है कि ईरान फिलिस्तीन के समर्थन और अमेरिका, इजरायल के विरोध में खुलकर प्रदर्शन शुरु हो गए हैं।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close