मध्यप्रदेश

ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Hailstorm and rain ruined the hard work of farmers.

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
कटनी/ जिले के बाकल क्षेत्र में बेमौसम हुई तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि ने बाकल पठार क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की फसलें पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थीं। लेकिन तेज बारिश और ओलों की मार से फसलें खेतों में ही गिर गईं और कई जगह पूरी तरह बर्बाद हो गईं। किसानों का कहना है कि यह कटाई का सबसे अहम समय था, ऐसे में आई इस प्राकृतिक मार ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि खेतों और घरों के आंगन में सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। वहीं, लगातार बारिश के कारण फसलों की गुणवत्ता पर भी गंभीर असर पड़ा है, जिससे बाजार में उचित दाम मिलने की उम्मीद भी कम हो गई है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close