बरगी डेम में क्रूज पलटा, 29 यात्री थे सवार, 14 को बचाया, 4 शव मिले, शेष लापता, तलाश जारी
Cruise ship capsizes at Bargi Dam; 40 passengers on board, 35 rescued, 5 missing

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
मध्य प्रदेश के बरगी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक आए तेज आंधी-तूफान के चलते एक क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त क्रूज पर करीब 29 लोग सवार थे।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। अब तक 14 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 4 शव मिल गए हैं। अभी भी शेष लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाश जारी है।
लापता लोगों की खोज के लिए गोताखोरों और बचाव दलों को तैनात किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
प्रशासन ने खोज अभियान को और तेज कर दिया है, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। मोके पर मंत्री राकेश सिंह पहुंच गए हैं।




