टॉप न्यूज़

जमीन की कथित धोखाधड़ी से परेशान महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, सिहोरा में हड़कंप

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित एक मोबाइल टावर पर बुधवार को एक महिला के चढ़ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे आसपास जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ी महिला की पहचान सोनम मल्लाह, पति किशन मल्लाह, निवासी वार्ड क्रमांक 3 सिहोरा के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि संतोष मल्लाह एवं गोपाल मल्लाह, जो उसके बड़े पिता के पुत्र हैं, ने एक स्थानीय व्यवसायी के साथ मिलीभगत कर उसकी जमीन कथित रूप से धोखाधड़ीपूर्वक बेच दी है।
महिला का कहना है कि न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया।
फिलहाल पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। जमीन संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और मामले में संबंधित पक्ष का बयान सामने आना शेष है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close