टॉप न्यूज़

पत्नी को लेने ससुराल जा रहे नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा। नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम मोहसाम के पास बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक नवविवाहित युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश बर्मन (26 वर्ष), निवासी ग्राम सरदा अपनी पत्नी को लेने ससुराल ग्राम मोहसाम जा रहा था। वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-20-जेडडब्ल्यू-5992 से नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 1033 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल भिजवाया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार कार चालक का पीछा किया और उसे स्लीमनाबाद के पास पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि राकेश बर्मन का विवाह मात्र दो महीने पहले ही हुआ था। पत्नी को लेने ससुराल जाते समय हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close