मध्यप्रदेश

ट्रैफिक जाम से परेशान पाटन पूरी तरह से बन्द भारी पुलिस बल तैनात

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर/ तकरीबन 6 माह पहले जबलपुर- भोपाल के बीच शहपुरा का ब्रिज टूट गया जिसके बाद से ट्रैफिक को पाटन होते हुए डायवर्ट किया गया, लिहाजा बड़े वाहन पाटन जबलपुर रोड में चलने के बाद लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। दावा किया जा रहा है कि बीते 6 माह के अंदर 40 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं में मौत हुई है,

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ो रुपए खर्च करने के बाद शहपुरा में फ्लाईओवर ब्रिज बनाया गया लेकिन चंद माह में ही टूट गया, जिसके चलते भोपाल से जबलपुर आने वाले बड़े वाहनों को पाटन क्षेत्र से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में 24 घंटे बड़े वाहनों की आवाजाही के चलते स्थानीय लोग तो परेशान है, ही इसके साथ ही लगातार सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।

उदयभान सिंह ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को भी यह जानकारी है कि फाॅर लेन स्वीकृत हो गया है और उन्हें इस रोड पर जल्द से जल्द काम लगवाना भी चाहिए, लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भी कई बार इसकी मांग की लेकिन उनकी बातों में भी ध्यान नहीं दिया गया यही वजह है कि अब जनता सड़क पर उतरने को मजबूर है।

लोगों का कहना है कि जबलपुर पाटन रोड में भारी वाहन चल रहे हैं जिसके चलते परिवार वाले भी हमेशा यह सोचते रहते हैं कि जिस तेजी से ट्रैफिक चल रहा है उसको देखते हुए हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
यही कारण है कि पाटन में चार बैंक है उनकी भी स्वयं की पार्किंग ना होने की वजह से और भी लंबा जाम लग जाता है जिसका खिमयाजा स्थानीय लोगों कोभोगना पड़ता।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close