Jabalpurटॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

ईओडब्ल्यू ने मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया जबलपुर के चार आरोपियों पर किया मामला दर्ज

जबलपुर, ईओडब्ल्यू एसपी  देवेन्द्र प्रताप सिंह  के अनुसार  जबलपुर मे मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया ने नगर निगम को करीब 28 लाख रुपए का चूना लगा दिया। जिसका खुलासा ईओडब्ल्यू की जांच में हुआ है। ईओडब्ल्यू ने चर्च के तीन पदाधिकारी और एक अन्य पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। शिकायत की जांच निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी से कराई गई। जांच पर पाया गया कि विनय पीटर तत्कालीन एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया , रवि थेडोर तत्कालीन डिस्टिक सुपरीटेन्डेन्ट मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया, जीपी कोरनी लयूस तत्कालीन ले-लीडर मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया एवं अन्य मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया को मूल रुप से 22 एकड़ भूमि का कालोनाइजर लायसेंस प्रदाय किया गया था। उक्त लायसेंस के आधार पर उन्हें 15 प्रतिशत भूमि 2.23 एकड जो कि ई.डब्ल्यू एस. हेतु आरक्षित थी। उक्त आरक्षित भूमि को मुक्त कराने हेतु 46,75.010 रुपए का आश्रय शुल्क जमा करना था। किंतु कालोनाइजर मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया द्वारा शासन को मात्र 18,60,000, रुपए का आश्रय शुल्क आज तक जमा किया गया है तथा शेष राशि 28,15,.010 रुपए नगर निगम जबलपुर को जमा नही किया गया है। उसके विपरीत मेथोडिस्ट चर्च इन इण्डिया द्वारा भूमि का विकास करा लिया गया। जिससे शासन को 28,15,.010 रुपये (बिना ब्याज) की हानि शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके चलते द्वारा चारों आरोपियों ने शासन को 28,15.010 रुपए की हानि पहुँचाते हुये आपराधिक षडयंत्र रचकर धोखाधडी, आपराधिक न्यास भंग कर शासन को हानि कारित की है। जिस पर से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close