Uncategorized
केथरा हिरन घाट पर पानी में उतराता मिला 35 वर्षीय युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
जबलपुर/ सिहोरा/ गोसलपुर थाना क्षेत्र के टगवा गांव निवासी 35 वर्षीय अजीत पटेल का शव सोमवार शाम करीब 4 बजे हिरन नदी के केथरा घाट पर पानी में उतराता मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पानी में काफी समय तक डूबे रहने के कारण शव की हालत खराब हो चुकी थी। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर अजीत पटेल निवासी टगवा के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।



