अपराधटॉप न्यूज़

घर में बंधे हाथों के साथ मिली महिला, हत्या का मामला दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

A woman was found with her hands tied in her home, a murder case was registered, and the post-mortem report will reveal the mystery of her death.

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

सिहोरा। खितौला थाना क्षेत्र के ग्राम दरौली कला में शुक्रवार को 45 वर्षीय लक्ष्मीबाई राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला घर के अंदर दोनों हाथ बंधे हुए मृत अवस्था में मिली। उसके सिर, गले और कान के पास चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

*पति और बेटा घर से बाहर थे, महिला अकेली थी
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीबाई के पति रामदास राठौर मिस्त्री का काम करते हैं। शुक्रवार को वह काम के सिलसिले में केवलारी गए हुए थे। वहीं उनका बड़ा बेटा संजय गांव में वेल्डिंग का काम करने गया था। इस दौरान लक्ष्मीबाई घर में अकेली थी। बताया गया है कि महिला जन्म से मूक-बधिर और दिव्यांग थी, जिसके कारण वह किसी को आवाज भी नहीं दे सकी।

*दोपहर 3 बजे घर के पिछले दरवाजे से निकले दो युवक
ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोगों ने महिला के घर के पिछले दरवाजे से दो युवकों को निकलते हुए देखा। शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। जब बेटा संजय घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर देखा तो मां के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और दोनों हाथ बंधे हुए पड़े थे। वह तुरंत ग्रामीणों की मदद से मां को सिहोरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

*पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
सूचना पर खितौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों और महिला के साथ किसी अन्य आपराधिक घटना की आशंका को लेकर स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल पुलिस गांव में देखे गए दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

NEWS INVESTIGATION “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close