टॉप न्यूज़देश

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्री शामिल, 12 मंत्री सिंधिया खेमे के, यहां देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का दूसरे विस्तार में 28 मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन 28 मंत्रियों ने शपथ ली है, उनमें 20 केबिनेट और आठ राज्यमंत्री है। राजभवन के सांदीपनी सभागार में आयोजित समारोह में प्रभारी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई, इनमें पार्टी ने नए चेहरों पर दाव लगाया है।

केबिनेट मंत्री के तौर पर गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहू लाल सिंह , यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेन्द्र सिंह, एदल सिंह कंसाना, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राज्यवर्धन सिह दत्तीगांव ने शपथ ली।

वहीं राज्यमंत्री के रूप में भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, राम किशोर कांवरे, बृजेन्द्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोतिया, सुरेश धाकड और ओ पी एस भदौरिया को शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद रहे। राज्य मंत्रिमंडल में 28 सदस्यों के शपथ लेने से कुल मंत्रियों की संख्या 33 हो गई है।

राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार की देर रात तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निवास पर प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व महामंत्री सुहास भगत की बैठक चली। इस बैठक में राष्टीय नेतृत्व से भेजी गई संभावित मंत्रियों के नामों सहित अन्य नामों पर मंथन चला। उसके बाद नामों को अंतिम रूप दे दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close