देश

कोरोना को लेकर बोले हर्षवर्धन, देश में रोजाना हो रहे है ढ़ाई लाख से ज्यादा टेस्ट और मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोराेना वायरस के मामले चिंता का विषय है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोराेना को लेकर मीडिया से प्रेस क्रांफेस दौरान कहा, हमारे देश में रोजाना 2,70,000 तक टेस्ट हो रहे हैं। हम सभी राज्य सरकारों को कह रहे हैं ​कि ज़्यादा से ज़्यादा टेस्ट करें। बता दें कि दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर 2.72% होने के बाद भी हम राज्य सरकारों को लक्ष्य दे रहे हैं कि इसे 1% से कम लेकर आना है।

बीते 24 घंटों में सामने आए 26 हजार से ज्यादा केस

बता दें कि भारत में बीते 24 घंटों में 26,502 से अधिक नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं, वहीं इस अवधि में 475 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा एक दिन में आने वाले मामलों का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। देश में 21,604 मौतों के साथ मामले आठ लाख के करीब पहुंच चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से मिली। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक सामने आए कुल 7,93,802 मामलों में से 4,95,513 लोग इससे उब चुके हैं, जबकि 2,76,685 मामले देश में सक्रिय हैं। अधिक संख्या में कोविड -19 रोगियों के ठीक होने के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या और ठीक हुए लोगों की संख्या के बीच दो लाख का अंतर बढ़ गया है।

कोविड -19 रोगियों में रिकवरी दर में वृद्धि जारी है और यह 62.42 प्रतिशत तक पहुंच गया है। भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। बीते 24 घंटों के दौरान 2,83,659 नमूनों का टेस्ट किया गया है। वहीं अब तक 1,119 से अधिक लैब कोविड-19 टेस्ट करने में सक्षम हैं। महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य में सबसे ऊपर है, यहां अब तक 2,30,599 मामले आ चुके हैं, वहीं 9,667 लोग हताहत हुए हैं। बीते 24 घंटे में 417 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु 1,26,581 मामलों और 1765 मौतों के साथ दूसरा सबसे प्रभावित राज्य रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में 2,187 नए कोरोनोवायरस मामलों और 45 मौतों के साथ गुरुवार को कुल मामले 1,07,051 हो गए और यहां अब तक 3,258 मौतें हो चुकी हैं। इनके अलावा 10,000 से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात, जहां 39,194 मामले और 2,008 मौतें हुई हैं, उसके बाद उत्तर प्रदेश (32,362), राजस्थान (22,563), मध्य प्रदेश (16,341), पश्चिम बंगाल (25,911), हरियाणा (19,369), कर्नाटक (31,105), आंध्र प्रदेश(23,814), तेलंगाना (30,946), असम (14,032) और बिहार (13,944) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close