Jabalpurटॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

अंतर्राज्यीय मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

मदन महल और ग्वारीघाट पुलिस को मिली सफलता

जबलपुर – पुलिस ने महिलाओं को दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया है, आपको बता दें कि मुख्य आरोपी एक होटल में मैनेजर का काम किया करता था और यहाँ से महिलाओ को अच्छा काम का लालच देकर राजस्थान ले जाता और फिर मुँह मांगे दाम पर वहाँ बेच दिया करता था, ग्वारीघाट और मदनमहल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए महिला तस्करी के आरोप में अनिल बर्मन सहित दो महिलाओं को गिरफ़्तार किया है जबकि राजस्थान निवासी दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है | महिला तस्करी से जुड़े आरोप में जबलपुर पुलिस ने जहां अनिल बर्मन, ज्योति और संतोषी मराठा को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं दो अन्य आरोपी सुरेश सिंह और जमुना शंकर को गिरफ्तार करने के लिए जल्द ही जबलपुर पुलिस राजस्थान कोटा जाएगी, कहा जा सकता है कि महिला तस्करी से जुड़े मामले में पुलिस को आज एक अहम कामयाबी मिली है |

जानकारी के मुताबिक राजस्थान में पुरुषों को विवाह के लिए महिलाओं की कमी है लिहाजा इसी को देखते हुए जबलपुर निवासी अनिल बर्मन ने दो महिलाओं को अपने साथ काम का झांसा देकर कोटा राजस्थान ले गया जहाँ सुरेश सिंह के माध्यम से जमुना शंकर को एक महिला दो लाख 80 हजार रु में बेच दिया, महिला को खरीदने वाला व्यक्ति उसे लेकर बूंदी चला गया जहाँ दिन भर उससे काम करवाता और रोजाना रात को उसके साथ दुष्कर्म किया करता |

आपको बता दें कि रीवा जिले के मऊगंज की रहने वाली महिला  मदनमहल में रहकर एक होटल में खाना बनाने का काम करती थी उसे और ग्वारीघाट निवासी महिला को अनिल अपनी दोनों महिला साथी के  साथ राजस्थान कोटा सुरेश सिंह के पास ले गया जहाँ दोनो महिलाओ का सौदा किया गया चूंकि एक महिला को जमुना शंकर ने दो लाख 80 हजार रु में खरीद लिया जबकि दूसरी महिला को साँवला होने के चलते वापस ले आया गया |

अनिल ज्योति और संतोषी के साथ महिला वापस जबलपुर आ गई और अपने घर मे रहने लगी इसी बीच 2 लाख 80 हजार रु में जिस महिला को जमुना शंकर ने खरीदा था वह भी किसी तरह वहाँ से भागने में कामयाब हुई और फिर जबलपुर आकर पूरी आपबीती पुलिस को बताई |

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अनिल और दोनों महिलाओ को किया गिरफ्तार..

करीब 40 दिन बाद राजस्थान कोटा से भास्कर जबलपुर आई महिला ने अपने साथ हुई आपबीती की कहानी मदन महल थाना पुलिस को बताई, जिसके बाद ग्वारीघाट थाना पुलिस के साथ मिलकर मदनमहल पुलिस ने महिला की निशानदेही पर अनिल बर्मन, ज्योति और संतोषी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है,आरोपियो ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजस्थान निवासी सुरेश सिंह ने उन्हें 2,80000 में से ₹50,000 रु बस दिए थे |

 

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close