टॉप न्यूज़देश

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की कर्मस्थली रही है संस्कारधानी जबलपुर- प्रहलाद पटेल

सांसद राकेश सिंह,उच्च शिक्षामंत्री आदि ने किया नमन...

जबलपुर  केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग व जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर· भाजपा नेता व जनप्रतिनिधियों के साथ तिलवारा स्थित त्रिपुरी स्मारक जाकर ध्वजारोहण किया। उसके पहले केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल ने मेडिकल तिराहे पर स्थापित नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि नेताजी के बलिदान के लिए देश सदा ऋणी रहेगा। संस्कारधानी जबलपुर से नेताजी का विशेष नाता रहा है। श्री पटेल ने बताया कि संस्कारधानी की इसी धरती पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस त्रिपुरी अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गए थे। साथ ही फारवर्ड ब्लाक की पहली बैठक भी जबलपुर में हुई। इसलिये हमें गर्व है कि नेताजी ने संस्कारधानी को कर्मस्थली के रूप में चुना। श्री पटेल ने आगे कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के गिरफ्तार होने के बाद इसी महाकौशल क्षेत्र ने धन एकत्रित कर उन्हे स्वास्थ्य लाभ हेतु विदेश पहूंचाया। जहां नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया।
यह हमारी संस्कारधानी के जन जन के गौरव व गर्व का विषय है।

◆ सांसद सहित उच्च शिक्षा मंत्री ने किया नमन

मेडिकल तिराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा सांसद सहित उच्च शिक्षा मंत्री ने  माल्यार्पण एवँ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसी के साथ भाजपा कार्यालय रानीताल में भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरुआ एवँ नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी को नमन किया।

इस अवसर पर साँसद श्री राकेश सिंह ने कहा नेताजी ने जिस तरह स्वतंत्रता आंदोलन में देश की अस्मिता और एकता को बचाने संघर्ष किया और देश के बाहर जाकर अंग्रेजों से लड़ने सेना खड़ी की उससे हमे प्रेरणा लेनी चाहिए साथ ही जबलपुर से उनका गहरा नाता रहा है, आज उनकी जयंती पर नमन करते है।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा उच्च नैतिक सिद्धान्तों को बनाकर नेताजी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान दिया और आज की युवा पीढ़ी के आइकॉन नेताजी है जिनसे सभी युवाओ को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर नगर महामंत्री रजनीश यादव, उपाध्यक्ष जय सचदेवा, अभयसिंह ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, सोनू बचवानी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी, कमलेश अग्रवाल, संजय तिवारी, राजीव बेंटिया, जय रोहाणी, चंद्रशेखर पटेल आदि उपस्थित थे।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close