मध्यप्रदेश

विस्तारको ने बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन कर किया डिजिटाइजेशन

जबलपुर भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान के तहत शहर के सभी 954 बूथों में बूथ विस्तारकों द्वारा बूथ समितियों का भौतिक सत्यापन कर उनका डिजिटाइजेशन किया जा रहा है इस कार्य मे पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बूथ विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे है।

बूथ विस्तारक अभियान के 9वे दिन विधायक श्री अशोक रोहाणी ने केंट विधानसभा अंतर्गत छत्रपति शिवाजी मंडल के वार्ड क्र 02 में बूथ विस्तारक के रूप में कार्य करते हुए बूथ समितियों का सत्यापन किया और एप्प विस्तारक के साथ उनका डिजिटाइजेशन भी किया।

इस दौरान विधायक श्री अशोक रोहाणी ने बूथ समिति के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमारे बूथ मजबूत होगा और वहाँ यदि बूथ समिति के सभी सदस्य पार्टी की गतिविधियों और कार्यो को सुचारू रूप से करेंगे तो निश्चित रूप से इसका लाभ हमे हर चुनाव में मिलेगा और इससे हम सीधे तौर पर अपनी बात और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचा सकते है।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष रिंकू विज, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, संजय ठाकुर के साथ बूथ समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इसी क्रम में महानगर के सभी 16 मंडलो के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डो में बूथ विस्तारको में बूथ समिति सत्यापन और डिजिटाइजेशन का कार्य किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, गुड्डा केवट, आशीष राव, कौशल सूरी, शिवशंकर पाठक, राहुल साहू, सुरेन्द्र सैनी, टिकेंद्र यादव, अतुल जैन, योगेश बिलोहा, अभिषेक तिवारी, राहुल दुबे, अशोक रोहितास, योगेश लोखंडे, मग्गन सिद्दीकी के साथ मंडल के पदाधिकारियों ने भी विस्तारक के रूप में कार्य किया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close