टॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

18 करोड़ के कन्यादान घोटाले के मामले में EOW ने विदिशा जिले के CEO रहे शोभित त्रिपाठी औऱ दो बाबुओं को किया गिरफ्तार..

भोपाल। EOW ने विदिशा जिले के CEO रहे शोभित त्रिपाठी औऱ दो बाबुओं को किया गिरफ्तार किया है , उन पर आरोप है कि उन्होंने गुराना काल में शादियों पर पाबंदी के दौरान 18 करोड़ के कन्यादान घोटाला किया था मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में किए गए घोटाले में शोभित त्रिपाठी ने कोरोना काल के  दोरान 3500 से अधिक युवतियों की शादी है दिखाकर बांट दिए थे 18 करोड़ रूपये . उल्लेखनीय है कि बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था, इसके बाद  EOW  ने जांच की थी …जांच करने के बाद एफ आई आर दर्ज की  गयी थी ..मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुए इस घोटाले से जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा बनी हुई थी..

शोभित त्रिपाठी राज्य सरकार के मंत्री  के रिश्तेदार बताए जाते हैं। त्रिपाठी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सैकड़ों दंपतियों की शादी कोरोना काल के दौरान कागज पर कराने का आरोप है। त्रिपाठी को 4 जनवरी को सस्पेंड किया गया था।

जांच से पता चला कि शोभित त्रिपाठी ने कथित तौर पर 3,500 दंपतियों की शादी कराई। इस दौरान 18.52 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने यह मामला विधानसभा में उठाया था और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ही इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। ईओडब्ल्यू ने इस मामले की जांच की और शोभित को दोषी पाया। सिरोंज वाले मामले में शोभित त्रिपाठी के साथ ही दो अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दंपती के खाते में 51 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। साथ ही सामूहिक विवाह में कई तरह की व्यवस्थाएं सरकार की ओर से होती है। साथ ही गृहस्थी का सामान भी दंपती को दिया जाता है।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close