30 अप्रैल में शनिश्चरी अमावस्या के दिन आंशिक सूर्य ग्रहण, 29 को शनि बदल रहे राशि, क्या होगा परिणाम
पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9993652408

30 अप्रैल को शनिश्चरी अमावस्या है, इस दिन सूर्य ग्रहण भी है, इसलिए अमावस्या का पितृ कार्य और स्नान-दान भी शुभ मुहूर्त में करना होगा ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा। इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं है, इसलिए मंदिरों में पूजा और स्नानदान पर कोई रोक नहीं होगी। इसलिए किसी भी समय अमावस्या का दान आदि कर सकते हैं।
मेष राशि में लगने जा रहा है पहला सूर्य ग्रहण, ये चार राशियां रहेगी फायदे में
ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार अमावस्या पर ग्रहों का अद्भुद संयोग है, अमावस्या से एक दिन पहले शनि भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ढ़ाई साल बाद शनि देव राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में जा रहे हैं। वहीं मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा, राहु तीन ग्रह हैं। कुंभ राशि में भी दो ग्रह मंगल और शनि होंगे। गुरु और शुक्र मीन में राशि में होंगे। इस प्रकार कुल मिलाकर ग्रहों की उथपुथल सूर्य ग्रहण से हो चुकी है। मेष राशि में लग रहे इस सूर्य ग्रहण का मेष राशि में खास असर पड़ेगा। मेषराशि में पहले से ही राहु, सूर्य और चंद्रमा की युति बनी हुई है। इस राशि के लोगों को तनाव से खास बचकर रहना होगा। ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए दान-पुण्य कर सकते हैं। मन अशांत रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान करें।