Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क

जबलपुर। भाजपा ने ऐसे व्यक्तियों को महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी बनाया है जिनकी छवि स्वच्छ है, जनता से सीधा लगाव है और निरन्तर जनसेवा उनकी प्राथमिकता है। हमारा मूल उद्देश्य जबलपुर को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाना है, ताकि विकास की धारा निरंतर बहती रहे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को जबलपुर में महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र जामदार एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में केंट विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान कही।

प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को केंट विधानसभा के चार वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया। गोकलपुर वार्ड के दुर्गा मंदिर में पूजन कर शहीद भगत सिंह मंडल से जनसंपर्क की शुरुआत की एवँ गोकलपुर, व्हीकल मोड़, दर्शन तिराहा, बड़ा पत्थर मस्ताना चौक पर जनसंपर्क किया। श्री शर्मा ने गोकलपुर, अम्बेडकर, चंद्रशेखर आज़ाद और महर्षि सुदर्शन वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार, जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी के साथ चारों वार्ड के पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे।

◆ चुनाव का माहौल और जनता भाजपा के साथ

श्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में चुनावी वातावरण और जनता का अपार समर्थन भाजपा के साथ है। पार्टी कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर से महापौर पद के लिए ऐसे सामाजिक व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है। श्री शर्मा ने कहा कि डॉ जितेंद्र जामदार एक ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनके पास शहर विकास का एक विजन है, उसे धरातल पर उतारने की दृढ़ इच्छाशक्ति है, जिससे जबलपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा । श्री शर्मा ने कहा कि डॉ जामदार शहर के प्रबुद्ध नागरिक और प्रख्यात चिकित्सक हैं। जनता से उनका सीधा संपर्क है और लगातार पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए समाज सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

◆ डॉ जामदार ने किया केंट विधानसभा के वार्डो में जनसंपर्क :-* महापौर प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार ने शनिवार को केंट विधानसभा के शहीद भगतसिंह मंडल के भगतसिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, अम्बेडकर, महर्षि सुदर्शन, लाला लाजपत राय एवँ वीर सावरकर मंडल के गोकलपुर, दीवान आधार सिंह, निर्मलचंद जैन वार्ड में जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी, गुड्डा केवट के साथ वार्डो के पार्षद प्रत्याशी एवँ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close