टॉप न्यूज़

CM हेल्पलाइन की तर्ज पर शहर में पहली बार शुरु होगी महापौर हेल्प लाइन सेवा, प्रत्येक वार्ड में खोले जाएंगे जनसुनवाई केंद्र:- जगतबहादुर सिंह अन्नू

जबलपुर:- कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू जनसम्पर्क पदयात्रा के दौरान जनता से वादा किया है कि- जबलपुर की जनता ने जीत का आशीर्वाद दिया तो महापौर बनने के बाद वे शहर में पहली बार महापौर हेल्पलाइन सेवा प्रारम्भ करेंगे। जिसके माध्यम से घर बैठे लोग अपने क्षेत्र के विकास या नगर निगम संबंधी शिकायतों या समस्याओं को सीधे महापौर तक पहुंचा सकेंगे। इसके अलावा श्री अन्नू सिंह ने कहा की महापौर निर्वाचित होने के बाद उनका इरादा है की नगर निगम सीमा के सभी 79 वार्डों में जनसुनवाई केंद्र खोले जाएं। जिसके माध्यम से लोगों की आशा या परेशानियों की सुनवाई उनके ही वार्डों में संभव हो सके। उन्हें नगर निगम तक भागदौड़ कर परेशान ना होना पड़े। बुधवार को पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया के सानिध्य में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मोतीलाल नेहरू ब्लॉक के सिद्ध बाबा वार्ड, सेठ गोविंददास वार्ड, द्वारका प्रसाद मिश्र वार्ड, आचार्य विनोवा भावे वार्ड, पंडित जवाहरलाल नेहरु वार्ड, और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के विभिन्न इलाकों में पैदल यात्रा कर की और लोगों से हाथ जोड़कर जीत का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी संतोष मुन्ना बेन, राकेश पांडे, जितेंद्र सिंह ठाकुर जित्तू, पवन मोंगरे, अनीता रजक, अरुणा संजय साहू, सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मोतीलाल नेहरू ब्लॉक के विभिन्न इलाकों में की सघन पदयात्रा

कॉंग्रेस प्रत्याशी जगतबहादुर सिंह अन्नू के सहज सरल व्यक्तित्व, बोलचाल की मधुरता और पहले से जनता के बीच उनकी बेदाग छवि जनता के बीच लोकप्रिय है। उनके द्वारा लगातार जारी पदयात्रा में क्षेत्र की जनता उनके साथ चल रही है। जगह जगह अन्नू सिंह का आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। लोगों के उमड़ते स्नेह और विश्वास की हर कसौटी पर खरे उतरने का संकल्प जगतबहादुर सिंह अन्नू हर रोज़ दोहरा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close