टॉप न्यूज़

बंगाल चुनाव: 285 बूथों पर वोटिंग रद्द, 21 मई को होगा पुनर्मतदान,

Bengal Elections: Voting cancelled at 285 booths, re-polling to be held on May 21

✒️ विलोक पाठक

 न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए फालता विधानसभा सीट पर हुई पूरी वोटिंग रद्द कर दी है। यह निर्णय 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान सामने आई हिंसा और ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया।

आयोग के मुताबिक, एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम में भाजपा के बटन के आगे टेप लगा मिला, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठे। इसके चलते फालता के सभी 285 बूथों पर अब 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जबकि नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।

मतदान के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले में हालात तनावपूर्ण रहे। यहां टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुईं। स्थानीय मतदाताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के बाद उनके साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुछ को गंभीर चोटें आईं।

जहां विपक्षी दल और मतदाता टीएमसी पर हमलावर हैं, वहीं सत्ताधारी टीएमसी ने सुरक्षाबलों पर ही सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काउंटिंग एजेंट्स के साथ बैठक में भरोसा जताया कि टीएमसी 200 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी।

फालता के अलावा राज्य के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी पुनर्मतदान जारी है। शनिवार को मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ, जहां करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close