अपराधटॉप न्यूज़

आय से अधिक मामले में सहायक यंत्री के घर EOW की बड़ी कार्रवाई, बेनामी संपत्ति का खुलासा

जबलपुर /NI/ भ्रष्टाचार पर नकेल कसने  EOW ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है पिछले कुछ दिनों में जबलपुर सम्भाग में कि गयी करवाई से भ्रष्टाचारियों में भय का माहोल है | उसी कड़ी में सुबह EOW जबलपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल नगर निगम जबलपुर के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला (Aditya shukla) के निवास स्थान पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू की Raid पड़ी है। EOW द्वारा सर्च कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय हा कि  EOW को इस मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद इसका गोपनीय सत्यापन उपनिरीक्षक विशाखा तिवारी जबलपुर से कराया गया था। वही शिकायत की जांच में जो साक्ष्य बरामद हुए हैं। उसके आधार पर प्राप्त जानकारी में सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के आय अर्जित स्रोत से उनके प्राप्त आय की तुलना में उनके द्वारा व्यय और अर्जित की गई संपत्ति 203 प्रतिशत अधिक पाई गई है।

जिसके बाद धारा 13 (1) बी, 13(2), और 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत उन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद 3 अगस्त को तड़के सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर रतन नगर जबलपुर सहित सागर में सर्च कार्रवाई शुरू कर दी । जांच में आरोपी के पास से रतन नगर में 3900 वर्ग फुट भूखंड पर आलीशान भवन का निर्माण, रतन नगर में 1500 वर्ग फुट पर पुराने मकान को तोड़कर नए मकान का निर्माण, किया करेंस कार, किया सेल्टोस कार मारुति सुजुकी, बुलेट मोटरसाइकिल सहित स्कूटी और बैंक में जमा राशि लगभग ₹6,40,000 आंकी गई है। लगभग ७५ लाख क सम्पत्ति जिसमे 15 लाख के सोने के जेवर २ लाख ८० हजार के चंडी के बर्तन औए जेवर डेढ़ लाख नगद  शामिल है …. बैंक ऑफ़ इंडिया में एक लाकर कि जानकारी मिलने के बाद उसे कल खोला जायेगा | सर्च कार्रवाई के दौरान दस्तावेज और साक्ष्य के आधार पर अर्जित संपत्ति और व्यय का आकलन किया जा रहा है। मकान के मुल्यांकन के लिए PWD के अधिकारीयों कि टीम ने पहुंच कर मूल्याङ्कन किया | कार्रवाई निरीक्षक स्वर्ण जीत सिंह धामी सहित निरीक्षक उमा नवल आर्य और अन्य सदस्यों द्वारा की जा रही है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close