ज्योतिष

उचित समय के अनुसार करें काम, मिलेगी जीवन में सफलता

सूर्य जो की पूरे ब्रह्मांड को रोशनी और ऊर्जा देने का काम करता हैं और वास्तु के अनुसार सूर्य की इस ऊर्जा का बड़ा महत्व माना गया हैं जिसका आपकी कार्य की सफलता पर भी असर पड़ता हैं। जी हाँ, शास्त्रों में सूर्य की पूजा करना धन-संपत्ति और ऐश्वर्य के लिए शुभकारी माना जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको सूर्य की स्थिति के अनुसार काम करने का उचित समय बताने जा रहे है ताकि आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त हो। तो आइये जानते हैं सूर्य की दिशा से कौन सा समय किस चीज के लिए उत्तम माना गया हैं।

भक्ति का उत्तम समय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय से पहले यानी रात 3 से सुबह 6 बजे कर ब्रह्म मुहूर्त होता है। इस समय सूर्य घर के उत्तर-पूर्वी भाग में होता है। यह समय ईश्वर की भक्ति और पढ़ाई-लिखाई के लिए बहुत उत्तम माना गया है। इस समय पढ़ाई करने से वह आपको शुभ परिणाम देते हैं।

भोजन का उत्तम समय

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सूर्य घर के दक्षिण-पूर्व में होता है। यह समय भोजन पकाने के लिए उत्तम माना गया है। इस समय पकाए गए भोजन से व्यक्ति कभी भी बीमार नहीं होता है और भोजन हमेशा शुद्ध रहता है।

व्यापार में उत्तम समय

दोपहर 12 से 3 बजे तक घर पर रहने वालों के लिए आराम का समय होता है। क्योंकि सूर्य अब घर के दक्षिण भाग में होते हैं, इसलिए शयन कक्ष इसी दिशा में बनाना चाहिए। वहीं कार्य करने वालों के लिए यह समय व्यापार और कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के लिए होता है। इस समय किया गया कार्य काफी शुभ परिणाम देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close