ज्योतिषटॉप न्यूज़

इन मंत्र और स्तोत्र से खत्म होंगी धन संबंधित समस्याएं

पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9993652408

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में आर्थिक परेशानी से मुक्ति के लिए कुछ मंत्र और स्तोत्र के जप के बारे में बताया गया है । इनसे ना सिर्फ धीरे-धीरे आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी बल्कि कोष में भी वृद्धि होगी। अगर आप इन मंत्र और स्तोत्र को दिन में कई बार पढ़ते हैं तो महालक्ष्मी जी की आप पर कृपा बरसेगी और धन संबंधित मामलों से छुटकारा मिलेगा। हम आपको बताते हैं इन स्तोत्र और मंत्र के बारे में…

इस मंत्र से खत्म होती है रुपए-पैसे की समस्या-

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में द्वितीय, अष्टम और एकादश भाव धन-पैसे से संबंधित होता है। इन भाव को मजबूत बनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है और रुपए-पैसे से संबंधित समस्याओं का अंत होता है। इसलिए इस भाव को मजबूत बनाने के लिए गुरु के इस इस मंत्र का जप अवश्य करना चाहिए।

ॐ देवानां च ऋषिणां च, गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। ह्रीं गुरवे नमः। बृं बृहस्पतये नमः।

शुक्र ग्रह के इस मंत्र से करियर होता है मजबूत-

ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह है। शुक्र की कृपा से भव्य जीवन की प्राप्ति होती है और कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। इसलिए करियर को मजबूत बनाने और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए शुक्र के इस शक्तिशाली मंत्र का जप अवश्य करना चाहिए।

*ॐ हिमकुन्दमृणालाभं, दैत्यानां परमं गुरुम। सर्वशास्त्रप्रवक्तारं, भार्गवं प्रणमाम्यहम।।*

ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः। ह्रीं शुक्राय नमः। ॐ शुं शुक्राय नमः।

इस मंत्र से दरिद्रता होती है खत्म-

घर से दरिद्रता खत्म करने के लिए आठ प्रकार की दरिद्रता नाश होना बहुत जरूरी है और इसके लिए भगवान शिव का आशीर्वाद होना जरूरी है। इसलिए महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए और दरिद्रता का नाश करने के लिए लिंगाष्टकम का पाठ करना बहुत जरूरी है। लिंगाष्टकम का पाठ अत्यंत शुभफलदायी माना गया है और व्यक्ति का जीवन सुखमय बनाता है। यह मंत्र आपको शुभ फल देगा।

ॐ अष्टदलोपरिवेष्टित लिंगं, सर्वसमुद्भवकारण लिंगं।

अष्टदरिद्रविनाशित लिंगं, तत्प्रणमामि सदाशिव लिंगं॥

चमत्कारिक हैं महालक्ष्मी के ये पाठ-

महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए और विरोधियों से रक्षा के लिए  कनकधारा स्तोत्र, महालक्ष्मी कवच और महालक्ष्मी अष्टकम  का पाठ अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में इनका पाठ बहुत शक्तिशाली बताया गया है और इनसे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और धन संचय करने में सफलता मिलती है।

इन मंत्र से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न-

ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण  जी ने बताया कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर आप इन स्तोत्र का पाठ नहीं कर पाते हैं तो उपर दिए मंत्रों का ही हर रोज जप कर सकते हैं। साथ ही आप  नारायण कवच  का भी पाठ कर सकते हैं। ये मंत्र आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि लाते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में आपको कामयाबी दिलाते हैं। नारायण कवच भगवान विष्णु को समर्पित है और हर रोज इनके जप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और माता लक्ष्मी भी प्रशन्न होती है साथ ही अपनी कृपा बरसाती हैं।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close