टॉप न्यूज़

नीले ड्रम में हत्या कर शव छुपाने का ट्रेंड जारी, पत्नी फरार

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जयपुर/ कुछ पत्नियों द्वारा पतियों की हत्या करना और किन्ही वारदातों में मारकर नीले ड्रम में पैक करने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है ऐसा ही एक मामला राजस्थान में हाल ही में हुआ है जिससे नीले ड्रम की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले में एक मकान की छत पर नीले ड्रम में मृत युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक यूपी का रहने वाला था जो किराए के मकान में तीन बच्चों व पत्नी के साथ रहता था. घटना के बाद से ही युवक की पत्नी और उसके बच्चे घर से गायब हैं. युवक की हत्या किसने की और उसका शव कितने दिनों में ड्रम में रखा हुआ था। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से ही पुलिस की छानबीन तेज होगी। और हत्या के कारण पता चल सकेंगे।

➡️ बदबू आने की मिली सूचना

यह घटना खैरथल तिजारा के किशनगढ़ बास स्थित आदर्श कॉलोनी में हुई है, जहां पर पुलिस को मकान से बदबू आने की सूचना मिली. जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर की छत पर ही नीले ड्रम में युवक का शव मिला. मृतक युवक की शिनाख्त हंसराज उर्फ सूरज के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। जिसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

➡️ईंट भट्ठे पर मजदूर था युवक

लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक किशनगढ़ बास क्षेत्र में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था और डेढ़ महीने पहले वह इस किराए के मकान में आया था. पुलिस ने बताया कि युवक तीन बच्चों व पत्नी के साथ यहां रहता था. जिस नीले ड्रम में युवक का शव मिला है, उसके ढक्कन में ऊपर एक पत्थर रखा हुआ था. युवक की हत्या किसने की और उसका शव कितने दिन से नीले ड्रम में रखा हुआ था इसकी जानकारी नही मिल सकी है गंध होने की वजह से खुलासा हुआ।

➡️घर से पत्नी बच्चों के साथ फरार

अब पुलिस मृतक के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास करने प्रयास कर रही है. वारदात के बाद से मृतक हंसराज की पत्नी और बच्चे घर से गायब हो गए हैं. पुलिस जिनकी जांच पड़ताल में जुटी है. मामले की जांच – पड़ताल के लिए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है. जबकि नीले ड्रम में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद कई तरह की चर्चाओं का शोर था।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close