देश

ब्रिटेन को पीछे छोड़ अब दुनिया का चौथा प्रभावित देश बना भारत

नई दिल्ली, भारत में कोरोना के नए मामले अब हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में करीब 11 हजार नए मामले सामने आए हैं और करीब 400 लोगों की मौत हुई है।

देश में कुल कोरोना वायरस केस की संख्या तीन लाख के पास पहुंच गई है और इसी के साथ भारत अब दुनिया में कोरोना वायरस से प्रभावित चौथा देश बन गया है। दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देश अमेरिका है, उसके बाद ब्राजील, रूस और अब भारत का नंबर आया है। भारत ने शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ दिया है।

• अमेरिका: 20 लाख केस

• ब्राजील: 8 लाख केस

• रूस: 5 लाख केस

• भारत: 2.97 लाख केस

• यूके: 2.92 लाख केस

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कुल 10956 नए मामले सामने आए हैं और कुल 396 लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कुल 10956 नए मामले सामने आए हैं और कुल 396 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close