2022 में NIA रहा अपराधियों पर हावी, 73 केस दर्ज करने के साथ 368 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

NEWS INVESTIGATION
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ‘ NIA ‘ वर्ष 2022 में अपराधियों पर हावी रहा | यदि देखा जाये तो पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष NIA ने आतंक से जुड़े सर्वाधिक मामलों की जांच की है। 2022 में NIA ने 73 केस दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी ने जिहादी टेरर से जुड़े मामलों में अपना दमखम दिखाया है। पहले के वर्षों में यह आंकड़ा 61 से कम रहा है। इस साल मामले दर्ज करने में 19.67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस वर्ष विभिन्न मामलों में 368 आरोपियों के खिलाफ 59 चार्जशीट दायर की गई हैं। इन केसों में दोषसिद्धि की दर 94.39 फीसदी रही है। 73 केसों में से 35 मामले जिहादी टेरर को लेकर दर्ज हुए हैं। जम्मू कश्मीर, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल राज्यों में जिहादी टेरर के केस दर्ज हुए हैं | पीएफआई से जुड़े मामलों में 7 केस, जम्मू कश्मीर में 11 केस, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 10 केस, पंजाब में चार केस, उत्तर पूर्व में पांच केस दर्ज किए गए हैं| इसके अलावा दो मामले नकली भारतीय मुद्रा नोट ‘एफआईसीएन’ के, । गैंगस्टर, टेरर व स्मगलर नेक्सस को लेकर तीन केस, एक केस टेटर फंडिंग और दर्ज किए गए हैं। इस साल 38 मामलों में अदालत का फैसला आया है। सभी में दोषसिद्धि हुई है। 109 लोगों को कठोर सजा सुनाई गई है। NIA ने इस वर्ष 456 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आठ लोगों को यूएपीए के तहत व्यक्ति तौर पर आतंकवादी घोषित किया गया है।