टॉप न्यूज़

मुख्यमंत्री पहुंचे शहर की कुलदेवी बड़ी खेरमाई की शरण मे….

जबलपुर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां गुप्त शक्तिपीठ मां बड़ी खेरमाई मंदिर पहुंच कर­ मातारानी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर यहां मंदिर के पुरोहितों और ब्राह्मणों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। मुख्यमंत्री का यहां मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष श्री शरद अग्रवाल ने मातारानी की चुनरी ओढ़ा कर भगवती का छायाचित्र भेंट कर स्वागत किया जिसे मुख्यमंत्री ने सिर से लगा लिया। श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को मां बड़ी खेरमाई मंदिर के इतिहास और महिमा से भी परिचित कराया एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव शशिकांत मिश्रा , एड.आशीष त्रिवेदी , जयकांत उपाध्याय , महेंद्र जांगड़े , लीलाधर रैकवार आदि ट्रस्ट के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close