टॉप न्यूज़

गर्भवती गाय को काटने पर दमोह में बबाल, हिंदू संगठन के लोगों पर कसाइयों ने चलाई गोली, शहर बन्द, बुल्डोजर की कारवाई।

@ VILOK PATHAK

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के सीता बावड़ी इलाके में कसाइयों ने एक गर्भवती गाय को काट दिया हिंदू संगठनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे जहां बदमाशों ने गोलियां चला दी गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी गाय काट चुके थे।

चर्चा है कि गाय काटने का वीडियो सामने आने के बाद, कुछ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन अभी उनका खुलासा नहीं किया गया है। हिंदू संगठन से जुड़े पवन रजक के अनुसार जिस समय वह कमरे में पहुंचे तो गाय पूरी तरह काट दी गई थी उसके पेट में जो बछड़ा था वह जीवित था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई।

◆ कसाईयो ने चलाई गोली…

खबर मिली थी कि सीता बावड़ी इलाके में गाय काटी जा रही है वह अपने साथी अनुराग यादव और कई कुछ युवाओं के साथ यहां पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमने पुलिस को खबर की पुलिस मौके पर पहुंची और तीन-चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी यहां पर पहुंचे। उन्होंने गाय का पोस्टमार्टम किया और बताया कि गाय के शरीर के सभी अंग काट कर अलग-अलग कर दिए गए थे। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। गाय गर्भवती थी। उसके पेट में करीब चार से पांच माह का बछड़ा था, उसकी भी मौत हो गई है।

◆ गोली चलाने की पुष्टि…

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि पुलिस को खबर मिली कि इस क्षेत्र में गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां पर गोकशी की भी जानकारी मिली। पुलिस ने धारा 307, गोवंश अधिनियम और धार्मिक भावना आहट करने की धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिन्दूवादी संगठन आक्रोशित कराया शहर बन्द, तनावपूर्ण शांति..

गोकशी की इस तरह की दर्दनाक घटना के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है और तत्काल ही दमोह बंद का आव्हान कर दिया गया। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने शहर में एलाउंसमेंट कर दमोह बंद कराया। जोरदार प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी की। इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रशासन ने जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ सोशल मीडिया पर नजर रखी है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुुुए है।

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close