टॉप न्यूज़

SP के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर निकले पुलिस के अधिकारी व जवान

NEWS INVESTIGATION / VILOK PATHAK
 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे  ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ एवं ’हर घर तिरंगा’  अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने के उद्देश्य से लोगों अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनॉक 13-8-2023 को  पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) के नेतृत्व में ए.डी.एम. शेर सिंह मीणा (भा.प्र.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर  प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण)  कमल मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती  पंकज मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाईन  देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  विवेक कुमार गौतम,  की  उपस्थिति में पुलिस लाईन परेड ग्राउंड  से घंटाघर तक  ‘‘तिरंगा यात्रा’’ रैली  निकाली जाकर घर-दुकान-प्रतिष्ठान में तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया।
  ‘‘तिरंगा यात्रा’’ रैली  में रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, सूबेदार ललित धुर्वे, सूबेदार ममता तिवारी, प्रतिभा सिंह, रोमा तेकाम, सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह बिस्ट सहित लगभग 400 संख्या में जिला पुलिस बल, एस.ए.एफ. होमगार्ड, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा  एन.सी.सी एवं स्काउट एण्ड गाईड के छात्र/छात्रायें उपस्थित  थे।
        तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये। ‘‘देश-भक्ति, जन-सेवा’’ का संदेश देते हुये जबलपुर पुलिस जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर है ये संदेश भी दिया गया।
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close