देश

चंद्रयान 03 की सफलता पर भाजपा में जश्न

जबलपुर। चंद्रयान 03 के चाँद पर सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मालवीय चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए एक मंच बनाकर उस पर चांद की आकृति रख भारत माता का स्वरूप धरे एक बालिका को बैठाया गया | वही बैंड की सु मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया | कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय वन्दे मातरम के उद्घोष करते हुए खुशी व्यक्त की । आतिशबाजी के साथ उत्साह और उमंग से झूमते कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटी | हाथों में तिरंगा लिए उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए| वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज पटेरिया सामाजिक समरसता संगठन के प्रमुख संदीप जैन गुड्डा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक शरद अग्रवाल मनीष जैन विवेक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल रहे |

 

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close