मध्यप्रदेश

2047 तक हमारे देश की अर्थव्यस्था दस गुना तक हो जाएगी… केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

@VILOK PATHAK / NEWS INVESTIGATION

“हर दिन आगे बढ़ता मध्यप्रदेश” विषय पर मध्यप्रदेश गौरव प्रतिष्ठान के प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया है। राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित किया | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे | जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2047 तक हमारे देश की अर्थव्यस्था दस गुना तक हो जाएगी। यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत के प्रति लोगो का विश्वास लगातार बढ़ा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने पीयूष गोयल ने कहा कि अब आगे चल के भारत ही विश्व की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत पूरी तरह से गरीबी से मुक्त होगा, और फिर पूरा विश्व देखेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हर वर्ग तेजी से प्रगति की राह पर है, और निर्यात के मामले में नये कीर्तिमान भारत ने बनाए है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर एमपी और देश की जनता विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में हराने वाली है। कार्यक्रम में पूर्व महाधिवक्ता आरएन सिंह, लोकसभा के मुख्य सचेतक, साँसद राकेश सिंह , सदानंद गोडबोले  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित रहें।

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close