Jabalpurसिटी न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने ही वास्तव में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए भाजपा की कार्यशाला संपन्न

NEWS INVESTIGATION 

जबलपुर गैर कांग्रेसी सरकारों ने हमेशा महिलाओं के उत्थान को लेकर दिखावे के प्रयास किए हैं, नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए वास्तव में नारी उत्थान के लिए जो सशक्त कानून बनाए हैं उसके लिए आज हर महिला माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रही है। उक्त बातें शनिवार को जबलपुर संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि जी ने कही। इस अवसर पर सुमित्रा वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे स्व सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान के माध्यम से देसी उत्पादों को बढ़ावा देने महिलाओं को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। क्योंकि जब एक महिला सशक्त होती है तो उसके साथ पूरा परिवार और राष्ट्र भी सशक्त होता है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू , नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे, महिला मोर्चा जिला रुपा राव, नगर महामंत्री पंकज दुबे नगर उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहीं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी गांव चलो अभियान के अंतर्गत सभी विधानसभा, मंडल एवं बूथ स्तर पर अपेक्षित पदाधिकारी के बीच शनिवार को कार्यशाला संपन्न हुई। जिसे संबोधित करते हुए सुमित्रा वाल्मीकि जी ने कहा कि पार्टी के अभियान के अंतर्गत पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व आगामी दिनों में गांव जाकर वहां रात्रि विश्राम कर अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में जाकर सरकार की योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभों का व्यापक प्रचार करेंगे। इस अवसर पर अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने हेतु कार्य योजना तैयार की गई।

51 – विलोक पाठक

 

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close