टॉप न्यूज़

शहर में चाकू बाजों की हिमाकत, घर से उठा कर ले गए युवक को मारा चाकू, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

The audacity of knife attackers in the city, a young man was kidnapped from his home and stabbed, a case of attempted murder registered

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर,। शहर में अपराध सर चढ़कर बोल रहा है गली-गली हो रहीं चाकू बाजी की घटनाएं इस बात का साक्षात उदाहरण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं छोटी-छोटी घटना मैं भी बेखौफ चाकू चला रहे हैं। बीती रात मदन महल थाना अंतर्गत चंद्रिका टावर के सामने दो युवकों को सरेआम चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना सीएसपी कोतवाली को मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में घायल रामपुर छापर निवासी आकाश कांत दुबे ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते यश शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ आया एवं आकाश को जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी में बैठाकर शास्त्री ब्रिज स्थित चन्द्रिका टावर लेकर आया। जहां उसने आकाश के भाई आयुष दुबे को उसके ऑफिस से नीचे बुलवाया एवं इसके बाद दोनों पर बेरहमी से चाकू चलाना शुरु कर दिया। इस अचानक हुए हमले में आकाश सहित उसका भाई आयुष दुबे घायल हो गए। आरोपी चाकू मारकर बेस्ट साइड के शोरूम में घुस गया जहां से पुलिस आने पर उसे हिरासत में लिया गया। बताया जाता है कि आरोपी ने यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया।

सीएसपी कोतवाली रितेश शिव के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना कर रही है यदि और भी नाम सामने आते हैं तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

सीएसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पड़कर बस स्टैंड चौकी पहुंचा दिया परंतु घायल को वहीं उसी स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद घायल स्वयं पहले मदन महल थाने पहुंचा एवं उसके बाद बस स्टैंड चौकी आया। इस दौरान उसे ब्लीडिंग होती रही। चौकी से थाना प्रभारी द्वारा उसे जिला अस्पताल भेजा गया। बहरहाल जो भी हो परंतु शहर में जिस तरह से चाकू बाजी को लेकर अपराधियों के हौसले बुलंद है इसको लेकर आम नागरिक की सुरक्षा वाकई खतरे में है।

 

@Vilok Pathak

News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close