अमृत सरोवर तालाब निर्माण में हुए घोटाले को लेकर EOW ने किया मामला दर्ज
EOW filed a case regarding the scam in the construction of Amrit Sarovar pond

✒️ विलोक पाठक
♦ न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन – आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर टीम ने पाटन क्षेत्र में अमृत सरोवर तालाब निर्माण में हो रहे घोटाले को लेकर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोप है कि सरपंच,उप सरपंच,सचिव ने मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर मनरेगा योजना में उससे काम करवाया तथा उसका मस्टररोल बनाया। इतना ही नहीं उक्त मृत व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर कर शासन से मजदूरी के हजारों रुपए वसूल लिए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक महिला को अनुचित लाभ पहुंचाया।
ईओडब्ल्यू के अनुसार पाटन तहसील के ग्राम पंचायत बढैयाखेड़ा में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण का काम किया जाना है। जिसके अंतर्गत सरपंच पुन्नू कोल,उपसरपंच राजेन्द्र यादव,सचिव देवश्री यादव ने मनरेगा के तहत मजदूरों को लगाया। मास्टर रोल में कन्नू लाल बर्मन का नाम भी दर्ज किया। जबकि कन्नू की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अमृत कन्नू के फर्जी हस्ताक्षर कर मजदूरी की राशि निकाल ली। ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी है इस मामले में और भी परते हैं खुलने की संभावना है।
@Vilok Pathak
News Investigation “The Real Truth Finder”



