एक का हाथ कटकर दूर गिरा तो दूसरे का पैर बुरी तरह क्षतविक्षत, तीसरे की गंभीर हालत
न्यूज़ इन्वेस्टीगेशन
कटनी/ बाइक में सवार तीन लोगों को मालवाहक ऑटो ने तेज रफ्तार से टक्कर मारी जिसमे एक युवक का हाथ कटकर दूर जा गिरा जबकि एक युवक का पैर बुरी तरह से खराब हो गया हैं वहीं तीसरे युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है जिसको शायद अंदुरुनी चोटें हैं।
यह दर्दनाक हादसा कटनी जिले के स्लीमनाबाद स्टेट बैंक के सामने हुआ देर शाम करीब सात बजे जिसमे मालवाहक ऑटो क्रमांक एमपी 21 जेड ई 4771 ने तेज रफतार से नगर के बीच मे ही जबलपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिसमे युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं युवकों की हालत गंभीर होने के कारण इन युवकों की जानकारी नही लग सकी है। घायल तीनो युवकों को आनन फानन में जिला अस्पताल भेज गया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। और कार्यवाही में जुटी हुई है।
➡️तीनो युवकों की हालत गंभीर
बाइक सवार तीनों की स्थिति गंभीर बनी ही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।




