अपराधटॉप न्यूज़

जबलपुर पुलिस को बड़ी सफलता, हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रजाक गैंग पर रेड, कई गिरफ्तार

Jabalpur police got a big success, raid on history sheeter Abdul Razak gang, many arrested

✒️ विलोक पाठक / न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन

जबलपुर,  शहर की ओमती पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधीयों जो कि अब्दुल रज्जाक के सक्रिय गिरोह के सरगना थे, को सिवनी के एक रिसोर्ट से दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से एक बीएमडब्ल्यू कार (कीमत लगभग ₹40 लाख), एक मर्सडीज कार (कीमत ₹60 लाख), नगदी, एक पिस्टल और कारतूस जब्त किए हैं। सभी आरोपी हत्या, अपहरण, फिरौती, डकैती, फर्जीवाड़ा, धमकी और संगठित अपराध की कई धाराओं में वांटेड थे। गिरफ्तार हुए सभी आरोपी, कुख्यात आरोपी अब्दुल रज्जाक जो इस समय जेल में है, के बेटे, भाई और भतीजे हैं। इस बड़े नेटवर्क को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस ने पूरे देश में जाल बिछा रखा है। पुलिस की गोपनीय टीम को जानकारी मिली की अब्दुल रज्जाक गैंग के कुछ दुर्दांत साथी सिवनी पहुंचे हैं। पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ जाल बिछाकर इन पर शिकंजा कस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सम्भावना थी कि आरोपी काउंटर अटैक कर सकते हैं,जिसको लेकर पूरी सावधानी बरती गई।

गिरफ्तार आरोपियों और इन पर दर्ज मामलों की जानकारी इस प्रकार हैं।

1. सरफराज पिता अब्दुल रज्जाक (45 वर्ष)
निवासी: रिपटा नया मोहल्ला, जबलपुर
विवरण: कुख्यात अब्दुल रज्जाक का बेटा। गिरोह का नेतृत्वकारी सदस्य।
प्रमुख आपराधिक मामले:

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 101/2024: धारा 458, 323, 324, 506, 327, 363, 365, 384, 386, 420, 395, 397, 147, 148, 149, 150, 120बी, 34 भा.दं.वि.

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 374/2024: धारा 420, 419, 467, 468, 471, 384, 386, 506, 406, 120बी, 34

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 113/2023: फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी, षड्यंत्र

2. मोहम्मद महमूद पिता अब्दुल वहीद (53 वर्ष)
निवासी: रिपटा नया मोहल्ला, थाना ओमती, जबलपुर
गिरफ्तारी स्थान: सिवनी
रिश्ता: अब्दुल रज्जाक का भाई
प्रमुख आपराधिक मामले:

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 113/2023: धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 109, 34

◆ थाना स्लिमनाबाद, कटनी अपराध क्रमांक 107/2023: धारा 379, 420 भा.दं.वि. एवं 21(4) खान व खनिज अधिनियम

3. अजहर पिता रियाज (26 वर्ष)
निवासी: रिपटा नया मोहल्ला, ओमती, जबलपुर
गिरफ्तारी स्थान: सिवनी
रिश्ता: अब्दुल रज्जाक का भतीजा
प्रमुख आपराधिक मामले:

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 374/24: धारा 420, 419, 467, 468, 471, 384, 386, 506, 406, 120बी, 34

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 113/2023: फर्जीवाड़ा, षड्यंत्र
जब्ती: बीएमडब्ल्यू कार, कीमत ₹40 लाख

4. मोहम्मद सज्जाद पिता मोहम्मद अब्बास (25 वर्ष)
निवासी: रिपटा नया मोहल्ला, ओमती, जबलपुर
प्रमुख आपराधिक मामला:

◆ थाना ओमती अपराध क्रमांक 101/24: धारा 458, 323, 324, 506, 327, 363, 365, 384, 386, 420, 395, 397, 147, 148, 149, 150, 120बी, 34
जब्ती: एक पिस्टल, कारतूस और मर्सडीज कार (कीमत ₹60 लाख)

इस सम्पूर्ण ऑपरेशन पर जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय पल पल नज़र रखकर निर्देशित करते रहे। इस कार्रवाई मे अति. पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी सहित ओमती सीएसपी सोनू कुर्मी, थाना प्रभारी ओमती राजपाल बघेल,थाना प्रभारी अधारताल प्रवीन कुमरे, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा, क्राईम थाना ओमती के प्रधान आरक्षक देवेन्द्र उपाध्याय, महेन्द्र शुक्ला आरक्षक संदीप , संतोष तेकाम, मनीष बघेल, सुनील पटेल थाना बेलबाग के प्रधान आरक्षक सुशील दुबे, आरक्षक रवि कुमार, राहुल मिश्रा, अभिमन्य सिंह, कुंभकरण मराफे, एएसआई नारायण पटेल राघवेंद्र प्र आ रामजी पांडे तथा ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी आ अटल एवं क्राईम ब्रांच के अन्य स्टाफ की सफल भूमिका रही।

इतनी बड़ी मात्रा में नगदी एवं लग्जरी गाड़ियां बरामद होने से यह बात सामने आती है कि आरोपी अपराध के साथ-साथ एक बड़ा आर्थिक नेटवर्क भी चला रहे थे। यह फंड किन मामलों में उपयोग हो रहा है इस बात के लिए पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा संपूर्ण ऑपरेशन एक गुप्त टीम के द्वारा संचालित किया गया।राष्ट्रीय स्तर के अपराधी कि इस गैंग में फरार लोगों के लिए पुलिस ने अपना नेटवर्क फैला दिया है। अब्दुल रज्जाक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई जबलपुर पुलिस के लिए बड़ी सफलता देखी जा रही है।

 

Vilok Pathak – News Investigation “The Real Truth Finder”

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Close
Close