नशा मुक्ति अभियान को लेकर स्वयं साईकिल लेकर निकले एसपी सहित अन्य अधिकारी

न्यूज़ इन्वेस्टिगेशन
पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में सायकिल रैली निकाली गयी। इस दौरान जिले को नशामुक्त करने की सभी अधिकारियों ने शपथ ली। इसके साथ ही ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ को संपूर्ण शहर में जागरूकता फैलाने हेतु हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना किया गया।
जबलपुर एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को प्रभावित करता है। युवा शक्ति राष्ट्र की रीढ़ होती है यदि यही शक्ति नशे की गिरफ्त में आ जाए, तो यह केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राष्ट्रीय क्षति है। हमारा प्रयास है कि नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के माध्यम से युवाओं को इस अंधकार से दूर रखें। स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव एवं के प्रति जागरूक करें।
एसपी ने स्वयं शपथ लेते हुये कहा कि ‘‘ मै न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्की स्वयं को भी नशा मुक्त करवाउंगा, क्योंकि बदलाव की शुरूवात अपने आप से ही होनी चाहिये। हम सब मिलकर अपने जिले जबलपुर को नशा मुक्त बनाने का दृढ निश्चय करें। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, समस्त नगर पुलिस अधीक्षको सहित लगभग 70 अधिकारियेां/कर्मचारियों द्वारा सायकिल रैली निकालते हुये ‘‘हमारा है यही संदेश नशा मुक्त हो मध्य प्रदेश’’ के नारे लगाते हुये जागरूक किया गया।
@vilok




