सराफा एसोसिएशन ने एसपी जबलपुर को ज्ञापन सौपकर दी आंदोलन की चेतावनी
Sarafa Association handed over a memorandum to Jabalpur SP and warned of agitation

जबलपुर, सर्राफा एसोसिएशन जबलपुर के नेतृत्व में 21 जुलाई को सुहागन आभूषण भंडार में हुई आपराधिक घटना को लेकर आज सराफा एसोसिएशन ने करीब 500 व्यापारियों के साथ मिलकर एसपी के नाम ज्ञापन सौपा। इस ज्ञापन के माध्यम से सभी व्यापारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सराफा एसोसिएशन ने बताया कि इस घटना के कारण पूरे जिले में ज्वेलर्स व्यवसायियों में रोष व भय का माहौल व्याप्त है। जिसका मूल कारण है कि जब शहर के संघन क्षेत्र सुपर मार्केट में अपराधियों द्वारा पूरे गैंग के साथ (30 40 लोगों के साथ) घुसकर लूट, बलवा और प्राण घातक हमला किया जा सकता है तो व्यापारी की आउटसाइड और उपनगरीय क्षेत्रों में जहां सिंगल दुकान होती हैं उनके साथ भी बड़ी घटना हो सकती है।
एसपी को व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से भी अपनी पीड़ा बताई और इस घटना के कारण जो सर्राफा व्यापारियों में रोष और भय का वातावरण निर्मित है वह सारी जानकारी दी। एसोसिएशन ने कहा है कि यदि शीघ्र मुख्य आरोपी नहीं पकड़े गए तो सराफा एसोसिएशन द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी ने आश्वासन दिया कि बचे हुए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन में मध्य प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ जबलपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बख्तावर उपाध्यक्ष नवीन सराफ, महेंद्र ओसवाल सचिव सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।




